
ओउम फाउंडेशन नई दिल्ली, भारत में स्थित एक स्वयं सेवक एवं गैर लाभकारी संगठन है। सेवा एक ऐसा कार्य हैं जो बताता हैं की आप अंदर से कितने सुखी, समृद्ध और संतुष्ट हैं. सेवा करने से आपको एक ऐसी प्रकार की संतुष्टि की अनुभूति होती हैं जो आपको किसी और चीज़ से अथवा सेवा से प्राप्त नहीं हो सकती. सच्ची सेवा सच्ची भावना के आधार पर ही हो सकती हैं। सार्वभौमिक स्तर पर मानवता की सेवा हेतु कुछ युवाओं ने इस संगठन की स्थापना करने का निर्णय लिया। संगठन शिक्षा, स्वास्थ्य चिकित्सा, महिला सशक्तिकरण,भोजन वितरण,बच्चों के कल्याण,शरणार्थियों की सहायता बेघर लोगों की गरिमा और आपदा राहत के क्षेत्र मे प्रयासरत रहती है।
बगहा प्रखंड के परसा बनचहरी पंचायत के अवरहिया गांव में ओउम् फाउंडेशन ट्रस्ट (रजि.)के द्वारा एवं विहिप बजरंग दल बगहा के सौजन्य से उपस्थित बुजुर्ग महिलाओं को गरम शॉल बुजर्ग पुरुषों में गरम कंबल एवं युवा महिलाओं और लड़कियों में सेनेटरी पैड वितरण की गई तथा साथ ही ओउम् फाउंडेशन ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया आर्या ने महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देते हुए जागरूक किया एवं संदेश दिया की हर माता पिता को चाहिए की अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा, सेहत और संस्कार दें ताकि बच्चें बुजुर्गों की सेवा कर सकें और समाज में अच्छा सुधार हो।