
समाज कल्याण एवं मानवता की सेवा हेतु गत वर्ष दिनांक-17 मार्च 2020 को "ओउम फाउंडेशन " नाम से एक संस्था की स्थापना की गई थी। ओउम फाउंडेशन मानव कल्याण एवं देश के अंतिम व्यक्ति तक को सुखी सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनाने के आदर्शों एवं उद्देश्यों के प्रचार प्रसार व क्रियान्वन करने के लिए समर्पित है।
ओउम फाउंडेशन नई दिल्ली, भारत में स्थित एक स्वयं सेवक एवं गैर लाभकारी संगठन है। सेवा एक ऐसा कार्य हैं जो बताता हैं की आप अंदर से कितने सुखी, समृद्ध और संतुष्ट हैं. सेवा करने से आपको एक ऐसी प्रकार की संतुष्टि की अनुभूति होती हैं जो आपको किसी और चीज़ से अथवा सेवा से प्राप्त नहीं हो सकती. सच्ची सेवा सच्ची भावना के आधार पर ही हो सकती हैं। सार्वभौमिक स्तर पर मानवता की सेवा हेतु कुछ युवाओं ने इस संगठन की स्थापना करने का निर्णय लिया। संगठन शिक्षा, स्वास्थ्य चिकित्सा, महिला सशक्तिकरण,भोजन वितरण,बच्चों के कल्याण,शरणार्थियों की सहायता बेघर लोगों की गरिमा और आपदा राहत के क्षेत्र मे प्रयासरत रहती है।
हम समाज के हर तबके के सज्जन व्यक्तियों एवं दान दाताओं एवं सहयोगियों का दिल से सम्मान करते हैं। चूंकि समाज को बेहतरीन बनाने में ऐसे समृद्ध व्यक्तियों की अहम भूमिका होती है। ये संगठन सभी के प्रति प्यार प्रेम सदभावना और मैत्री भाव रखता है और इसी सिधांत पर चलकर नर सेवा नारायण सेवा के उद्देश्य को पूरा करने में निरंतर प्रयासरत रहता है।
आप किसी भी विशेष तिथि, पर्व एवं उत्सवों पर समाज के गरीब एवं पिछड़े लोगों की सेवा एवं सहायता हेतु इस फाउंडेशन से सम्पर्क कर सकते हैं। जिसमें आप अपने उत्सवों एवं विशेष स्मृति तिथि को मनाने के साथ साथ एक यादगार बना पाएंगे एवं पुण्य के भागी बन पाएंगे। बस आपके पहल करने की आवश्यकता है।
भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त ओ३म् फाउंडेशन ट्रस्ट (रजि.)। आयकर अधिनियम की धारा 80G के अंतर्गत लाभ उपलब्ध है।
नियमित एवं अंशकालिक स्वयं सेवकों की हमारी अद्भुत एवं विश्वशनीय टीम दूसरों की मदद एवं सहयता करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम सभी एक विश्वास की डोर से बंधे हुए हैं और सभी मिलकर हर चुनौती को एक बेहतर अवसर में बदलने की क्षमता रखते हैं। क्षमता और सामंजस्य से हम समाज में अपना पूरा योगदान देने के लिए तत्पर रहते हैं।
हम अपने समुदाय के लिए बाल संरक्षण, स्वास्थ्य पोषण, शिक्षा, आपदा राहत, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, भारतीय संस्कृति जैसे अधिकतम सकारात्मक प्रयास करने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। हमारे सदस्य और स्वयंसेवक गति प्रदान करते हैं जो हमें परिवर्तन को प्रभावित करने में मदद करता है। डेटा संचालित मॉडल का उपयोग करके, हम समाधान प्रदान करते हैं जो लंबे समय तक चलने वाला अंतर बनाते हैं।
इस क्षेत्र में ऊर्जावान, गैर-लाभकारी कार्यों की आवश्यकता को देखते हुए, हमने समझदार समाधान प्रदान करने के लिए अपने संगठन का गठन किया। हम तब से लगातार बढ़ रहे हैं, सभी इस अद्भुत समुदाय की मदद करने के लिए धन्यवाद!