#

Events

जब तक हमारा सामर्थ और क्षमता है हम रुकेंगे नहीं। कभी कम कभी ज्यादा हो सकता है लेकिन प्रयास हर उम्मीद रखने वाले की मदद करने का रहेगा।

Enquire Now

विश्व पर्यावरण दिवस 2021

पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर  देव भूमि उत्तराखण्ड के यशस्वी मुख्य मंत्री आदरणीय तीरथ सिंह रावत जी को पौधा भेंट कर शुभकामनाएं दी। तीरथ रावत जी ने  हमें प्रेरित करते हुऐ कहा की पर्यावरण की रक्षा हेतु हर प्रकार का संरक्षण जरूरी है और उसके लिऐ अधिक से अधिक पेड़ लगाना बहुत ज्यादा जरूरी है।

योग पर्व की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं

7वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह को आयोजित कर ओउम फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा  सोशल डिस्टेंस रखते हुए  योग प्रोटोकॉल का सामुहिक अभ्यास कराया  गया। एवम  स्थानीय युवाओं की प्रतिभा और उत्साह को देखते हुए योगासन प्रदर्शन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया , जिसमें सभी प्रतिभागी युवाओं को सम्मानित किया गया।

प्रथम स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शहीद स्मृति सम्मान समारोह

एक कदम आगे बढ़ा कर सहारा बनना,एक भरोसा दिलाना और उस पर खरा उतरना।एक विश्वास रखना की हम बेहतर कर सकते हैं और उस पर हमें रास्ता दिखाकर अंजाम तक पहुंचाने में लगे रहना।ऐसे महान व्यक्ति का का शरीर मिट जाता है लेकिन  व्यक्तित्व कभी नहीं मिटता।

विश्व पर्यावरण दिवस 2021

आज पर्यावरण दिवस पर संस्था द्वारा हिंदू शरणार्थी बस्ती , आदर्श नगर दिल्ली में 50 पेड़ लगाए गए। यहां के स्थानीय लोगों की पेड़ लगवाने और उनकी देखभाल एव पालन पोषण करने में अद्भुत रुचि है।ऐसी जिम्मेदारी देश का हर युवा ले ले तो बहुत जल्दी ये देश बहुत सुंदर साफ ,खुशहाली और हरियाली से समृद्ध सम्पन्न देश होगा।

हिंदू नववर्ष 2078

हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2078 व चैत्र नवरात्रि की आप सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। इस पावन पवित्र उत्सव को ओउम् फाउंडेशन संस्था ने दिनांक 13.04.2021 को बड़ी गरिमा से वैदिक परंपरा अनुसार मनाया । साथ ही भाटीमाइंस की शरणार्थी बस्ती में प्रसाद वितरण भी किया। 

प्रथम स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शहीद स्मृति सम्मान समारोह

समाज कल्याण एवं मानवता की सेवा हेतु गत वर्ष दिनांक-17 मार्च 2020 को "ओउम फाउंडेशन " नाम से एक  संस्था की स्थापना की गई थी। ओउम फाउंडेशन मानव कल्याण एवं देश के अंतिम व्यक्ति तक को सुखी सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनाने के आदर्शों एवं उद्देश्यों के प्रचार प्रसार व क्रियान्वन करने के लिए समर्पित है।  ओउम फाउंडेशन द्वारा “शहीद स्मृति सम्मान सम्मान समारोह” एवं युवा आहवान की योजना बनाई   कार्यक्रम 21 मार्च 2021, को रविवार , सायं: 03.00 बजे से स्पीकर हॉल, कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब,संसद मार्ग नई-दिल्ली में हुआ

ओउम् फाउंडेशन ट्रस्ट के द्वितीय स्थापना दिवस पर शहीद स्मृति सम्मान एवम् नारी सशक्तिकरण समारोह-2022

ओउम् फाउंडेशन ट्रस्ट के द्वितीय स्थापना दिवस पर महिलाओं का सम्मान*


आज दिल्ली में  ओउम् फाउंडेशन ट्रस्ट के द्वितीय स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया।इस फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्षा सोनिया आर्या ने बताया कि समारोह को झुग्गी  बस्ती एरिया में जाकर महिला सशक्तिकरण के रूप में मनाया गया जिसका उद्देश्य स्लम एरिया की महिलाओं को सशक्त एवं जागरूक बनाना था। सोनिया आर्या ने बताया कि बस्ती की इन महिलाओं के पिछड़ेपन का कारण  साक्षर दर का कम होना और जानकारी का अभाव है जिसके कारण महिलाओं का सर्वांगीण विकास नहीं हो पा रहा।हम प्रयास कर रहे हैं अपने संगठन की तरफ से कि इन महिलाओं के बीच में शिक्षा के स्तर को अच्छा किया जाए और इनका सर्वांगीण विकास किया जाए। महिला सशक्तिकरण के इस कार्यक्रम की  मुख्य अथिति हरियाणा पुलिस की रोल मॉडल ASI नमना अहलावत जी (हरियाणा पुलिस) ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं जब तक अपने अधिकारों के बारे में नहीं जानेंगी  एवं शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ी रहेंगी तब तक इनके जीवन को बेहतर नहीं बनाया जा सकता इसीलिए यदि महिलाओं एवं लड़कियों को सशक्त बनना है तो अपनी शिक्षा पर बहुत ध्यान देना होगा।शिक्षित महिला ही राष्ट्र के उत्थान में  महत्वपर्ण्  भूमिका निभाती हैं। नमना जी ने कहा की इस झुग्गी बस्ती से यदि दो चार बहने भी कुछ बड़ी अधिकारी बन जाएंगी तो पूरी की पूरी झुग्गी बस्ती की तस्वीर बदल जाएगी। इसलिए अपनी शिक्षा और सेहत पर ध्यान दीजिए।


कार्यक्रम के मुख्य वक्ता माननीय राहुल कुमार सिंह( पूर्णकालिक वीएचपी  समन्वय एवं हिंदू हेरिटेज फाउंडेशन के संयोजक) ने महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर तब तक नहीं होंगी जब तक उनके घर परिवार के पुरुष व्यक्ति उनको  आगे आने का अवसर नहीं देंगे।महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए घर के पुरुषों की जिम्मेदारी बनती है।अब समय आ गया है जब महिलाओं को केवल चूल्हे चौके तक सीमित नहीं रहना    बल्कि समाज के हर क्षेत्र में अपना नाम कमाना है जिसके लिए उन को अच्छी शिक्षा और सेहत की बहुत जरूरत है।राष्ट्र के निर्माण में महिलाओं का बहुत महत्वपूर्ण योगदान है इसीलिए महिलाओं का साक्षर होना बहुत जरूरी है।इसके साथ ही राहुल कुमार सिंह ने ओउम्  फाउंडेशन की टीम को स्लम एरिया में काम करने के लिए बधाई दी।


दक्षिणी दिल्ली के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं योगाचार्य प्रदीप ने महिलाओं को सेहत और शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए नियमित योगाभ्यास करने की सलाह दी और साथ ही सभी महिलाओं एवं लड़कियों को ओउम् फाउंडेशन ट्रस्ट के शिक्षा सेहत अभियान से जुड़ने का निवेदन किया।कार्यक्रम में आए हुए महिपाल सिंह आर्य ने युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाई एवं प्रेरणा दी और आत्मरक्षा हेतु संगठित होने की अपील की। हरियाणा की प्रसिद्ध समाजसेविका अनीता शर्मा ने सभी महिलाओं को कुपोषण से बचने के उपाय बताए और अच्छे खान-पान की जानकारी दी। इस कार्यक्रम में कई युवा समाज सेविकाओं एवं जागरूक महिला कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।स्लम बस्तियों में महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने वाले युवा लड़कों पंकज, अमित, उमेश, कृष्णपाल, जितेंद्र कुशवाहा, विपिन शर्मा, विलोचन शास्त्री, दीपक, को भी सम्मानित किया गया। ओउम्  फाउंडेशन की तरफ से कार्यक्रम में उपस्थित सभी युवा लड़कियों एवं महिलाओं को सेनेटरी पैड्स वितरण किये गये। इस अवसर पर ओउम् फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष रविंद्र खंडेलवाल एवं राधिका खंडेलवाल,महासचिव रौशन कुमार, मीडिया प्रभारी अजय नीमावत, कार्यकर्ता प्रभारी अजय वर्मा, नरेश खारी,रविंद्र सिंह, गीता आर्या, अनुराधा सूद, गायत्री नागपुरे, नितिन खंडेलवाल,हर्ष खंडेलवाल सहित बस्ती की समस्त महिलाएं उपस्थित रही।

Request a call back